बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन को दीमक की तरह खोखला कर रहे लालू यादव, सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी, शीर्ष नेतृत्व से कर दी बड़ी मांग

महागठबंधन को दीमक की तरह खोखला कर रहे लालू यादव, सीट बंटवारे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी, शीर्ष नेतृत्व से कर दी बड़ी मांग

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। महागठबंधन में काफी माथापच्ची के बाद सीटों का बंटवारा हो गया है। महागठबंधन में राजद 29, कांग्रेस 9 तो वहीं 5 सीट लिफ्ट को मिला है। वहीं सीट बंटवारे के बाद बिहार कांग्रेस के कार्यकर्ता महागठबंधन से नाराज  चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं की मांग है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व बिहार के 40 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारे। साथ ही लालू यादव पर भी जोरदार हमला बोला है। दरअसल, औरंगाबाद कांग्रेस पार्टी के वरीय प्रवक्ता रामविलास सिंह ने सीट शेयरिंग के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है।

रामविलास सिंह ने बताया कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। अब पार्टी बिहार में घुटनों पर आ गया है और क्षेत्रीय पार्टी से आज टिकट की भीख मांग रहा है। उन्होंने कहा कि जब की कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय पार्टी थी तब एक समय था। जो परिवार कांग्रेस का बिहार में टिकट बाटता था आज उसी को टिकट नहीं मिला। उन्होंने यह भी कहा कि, बिहार में कांग्रेस का किसी से समझौता नहीं है।

उन्होंने कहा कि,  कार्यकर्ता स्वतंत्र है वह अपना वोट कही भी दे सकता है। वहीं लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव तो न्यायालय से सजा काट कर आए हैं उन्हें तो राजनीतिक से दूर रहना चाहिए था, लेकिन देश का दुर्भाग्य है कि सजा कटने वाला भी आज टिकट बाट रहा है। 

वहीं उन्होंने अपने केन्द्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि आज कांग्रेस की अस्तित्व को बचाना है तो उन्हें बिहार में 40 सीट पर अपना उम्मीदवार उतारना चाहिए क्योंकि लालू यादव महागठबंधन को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं और वह बर्बाद कर के रख देंगे। 


औरंगाबाद से दीनानाथ की रिपोर्ट

Suggested News