बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस में बगावत, लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस में बगावत, लोकसभा चुनाव के बीच पार्टी के बड़े नेता ने दिया इस्तीफा, लगाए गंभीर आरोप

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एक ओर सियासी हलचल तेज है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता ने इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पार्टी पर आरोप लगाया है कि इन्हें सिर्फ मु्सलमानों का वोट चाहिए, उन्हें कैंडिडेट नहीं बनाना चाहती है। कांग्रेस नेता ने एक भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं  देने पर नाराजगी जताई है। 

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता मुहम्मद आरिफ नसीम खान ने कांग्रेस पार्टी द्वारा महाराष्ट्र में किसी भी मुस्लिम नेता को टिकट नहीं देने पर नाराजगी जताई है। साथ ही पार्टी की अभियान समिति से इस्तीफा भी दे दिया है। उन्होंने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर कहा कि वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार नहीं करेंगे क्योंकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गुट ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है। 

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने लिखा, "महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।" उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र के कई मुस्लिम संगठन, नेता और पार्टी कार्यकर्ता उम्मीद कर रहे थे कि कांग्रेस अल्पसंख्यक समुदाय से कम से कम एक उम्मीदवार को टिकट देगी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि सभी पार्टी नेता और कार्यकर्ता अब उनसे पूछ रहे हैं, "कांग्रेस को मुस्लिमों का वोट चाहिए, उम्मीदवार क्यों नहीं।" खड़गे को संबोधित पत्र में उन्होंने लिखा, "इन सभी कारणों से मैं मुसलमानों का सामना नहीं कर पाऊंगा और मेरे पास कोई जवाब नहीं है।" खान ने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र कांग्रेस अभियान समिति से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

Suggested News