बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव की नई टीम घोषित..कार्तिक मास्टर को मिला बहुत बड़ा पद..इन 27 नेताओं को मिली जगह

लालू यादव की नई टीम घोषित..कार्तिक मास्टर को मिला बहुत बड़ा पद..इन 27 नेताओं को मिली जगह

PATNA : किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बीती रात लालू प्रसाद सिंगापुर रवाना हो गए हैं। लेकिन सिंगापुर रवानगी से पहले उन्होंने राजद में अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के संचालन के लिए लालू प्रसाद ने 27 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है। जिसमें चार उपाध्यक्ष, 1 प्रधान महासचिव, 10 महासचिव,  12 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा एक कोषाध्यक्ष भी हैं। बड़ी बात यह है कि 27 में 13 लालू प्रसाद के माय समीकरण (मुस्लिम+यादव) से हैं। जिनमें 10 यादव और तीन मुसलमान चेहरे हैं। इसके अलावा कई नई चेहरे भी शामिल किए गए हैं। जिनमें पूर्व कानून मंत्री कार्तिक मास्टर भी शामिल हैं, उन्हें पार्टी में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

इन्हें बनाया गया उपाध्यक्ष – पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव

प्रधान महासचिव  - अब्दूल बारी सिद्दीकी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष - जगदानंद सिंह

महासचिव – जय प्रकाश नारायण यादव, कांति सिंह, श्याम रजक, भोला यादव, मंत्री ललित कुमार यादव, कुमार सर्वजीत, सुखदेवा पासवान, सैयद फैसली अली, सुशीला मोराले और अलख निरंजन सिंह उर्फ बीनू यादव।

राष्ट्रीय सचिव – पूर्व मंत्री कार्तिक मास्टर, विधायक भरत बिंद, भरत भूषण मंडल, संगीता कुमारी, यदुवंश कुमार, घूरन राम, डा. लाल रत्नाकर, विजय वर्मा, मो. सत्तार, संतोष कुमार, संतोष कुमार जायसवाल, आनंद नायडू और संजय ठाकुर शामिल हैं। विधानपार्षद सुनील कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

तेजस्वी ने कहा सभी का रखा ध्यान

नई कार्यकारिणी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बार पार्टी में शरद यादव की पार्टी सहित कुछ और पार्टियों का विलय हुआ था। नई कार्यकारिणी में इस बार उन सबका ख्याल रखा गया है।



Suggested News