बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

20अगस्त से फास्ट ट्रैक मोड में शुरू होगा भूमि सर्वेक्षण का काम : आपकी जमीन को देखने आ रही है सरकार, खेत पोखर,पेड़ बगीचा सभी है लिस्ट में, अगर दखल में रखे है तो छोड़ना होगा सब

20अगस्त  से फास्ट ट्रैक मोड में शुरू होगा भूमि सर्वेक्षण का काम : आपकी जमीन को देखने आ रही है सरकार,  खेत पोखर,पेड़ बगीचा सभी है लिस्ट में, अगर दखल में रखे है तो छोड़ना होगा सब

BANKA : बांका जिले के सभी प्रखंडों में विशेष भूमि सर्वेक्षण व बंदोबस्त का कार्य अगस्त महीने में शुरू होगा। जिला प्रशासन, प्रखंड व अंचल प्रशासन और बंदोबस्त विभाग इसे लेकर पूरी तरह हो गई है तैयार है।क्योंकि विशेष भूमि सर्वेक्षण का  मुख्य उद्देश्य है भूमि विवाद को कम करना और  सभी जमीन को डीजीटीलायसन और अपडेट करना है। सरकार के इस पहल की  काफी सराहना भी हो रही है। इस सर्वे में जमीन पर बने मकान कुएं खेत खलिहान पोखर सभी का देना होगा  अब हिसाब जमीन सरकारी है या प्राइवेट खेतिहर है या बंजर  इन सभी चीजों का ऑनलाइन जानकारी मिलेगी। 

 अमरपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में  सर्वे होगा। अमरपुर प्रखंड में कुल 19 पंचायत हैं जिसमें से एक नगर पंचायत है। पहले ग्राम पंचायत स्तर पर सर्वे का काम शुरू किया जाएगा।बांका जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंड में होर्डिंग एवं बैनर लगाकर लोगों को जागरुक भी किया जाएगा

विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी भास्कर प्रकाश  ने बताया की बांका जिले के  अमरपुर प्रखंड अंतर्गत कुल 19  पंचायत है। बंदोबस्त विभाग  के द्वारा सभी 19 पंचायतों के गांवों में भूमि का सर्वेक्षण और बंदोबस्त किया जाना है। पहले छोटे गांव से शुरुआत होगी।फिर धीरे-धीरे सभी गांव की  सर्वे शुरू हो जायेगी उसके बाद अंतिम में शहरी क्षेत्र में सर्वे किया जाएगा। विभाग प्रत्येक पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन करेगा उस शिविर में भू-धारियों को पहुंचकर जमीन से जुड़ी सभी आवश्यक कागजात दिखाने होंगे।इसकी सूचना पहले से सभी अंचलों को दी जायेगी, ताकि वे अपने स्तर से क्षेत्र में इसे लेकर लोगों को जागरूक कर सकें।

भूमि सर्वेक्षण का उद्देश्य

विशेष सर्वेक्षण व बंदोबस्त का मुख्य उद्देश्य आधुनिक प्रौद्योगिकी की सहायता से भूमि को  डिजिटल अधिकार, अभिलेखों एवं मानचित्रों का संधारण, संरक्षण एवं अपडेशन की प्रक्रिया की निरंतरता को बनाये रखना है. इसके बाद बंदोबस्त प्रक्रिया अंतर्गत भूमि की प्रकृति एवं उपयोग के अनुसार रैयतवार लगान निर्धारण करना है। इस सर्वेक्षण और बंदोबस्ती से भूमि विवाद की समस्या  90प्रतिशत समाप्त  हो जायेगी।

शिविर में जमीन मालिकों को कौन-कौन सी कागजात लाने होंगे

विभागीय निर्देशानुसार  अगस्त महीने से शुरू होने वाला शिविर में  जमीन मालिकों को जमाबंदी संख्या का ब्यौरा, मालगुजारी रसीद की कापी, खतियान का नकल, दावाकृत भूमि से संबंधित दस्तावेज जमीन मालिकों को लाना होगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी  भास्कर प्रकाश  के अनुसार भूमि विवाद के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार की एक अच्छी पहल है इससे जमीनी  विवाद लगभग को लगभग जड़ से  समाप्त  की जा सकेगी। इसमें सभी उपकरण उच्च तकनीकी से लैस होंगे।. डीएम के निर्देश पर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सभी अमीन को प्रशिक्षण किया जा रहा है बतादे कि अगस्त महीने से सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ हो जायेगा।

बांका से चंद्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News