बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'लालटेन बुझाना है, कमल खिलाना है', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया पीएम मोदी और लालू यादव को वोट देने के क्या है मायने...

'लालटेन बुझाना है, कमल खिलाना है', डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया पीएम मोदी और लालू यादव को वोट देने के क्या है मायने...

PATNA: बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर लगातार हमले बोल रहे हैं। एक ओर जहां राजद का दावा है कि एनडीए गठबंधन बिहार में एक भी सीट नहीं जीतेगी। वहीं एनडीए का दावा है कि वह सिर्फ बिहार की 40 सीट बल्कि देश में 400 पार करेगी। इसी कड़ी में डिप्टी सीएम विजय  सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी लालू परिवार पर जोरदार निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने जनता को बताया है कि पीएम मोदी को वोट देने और लालू यादव को वोट देने का मतलब क्या है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि, बिहार के अंदर जनता मन मिजाज बना चुकी है कि, लालटेन को बुझाना है, कमल को खिलाना है, बिहार को बढ़ाना है, जनता को बचाना है। उन्होंने कहा कि, लालू यादव को वोट देना मतलब एक परिवार को आगे बढ़ाना, मोदी को वोट देने का मतलब बिहार और देश को आगे बढ़ाना है। 

उन्होंने कहा कि, इस बार जनता ने मन बना लिया है। इस बार भी एनडीए को ही जिताना है। उन्होंने कहा कि, चार्टर विमान पर बैठकर कैक खाने वालों का राजनीति अब बिहार में नहीं चलेगी। मालूम हो कि, विजय सिन्हा आए दिन विपक्ष पर हमला बोल रहे हैं। उन्होंने इसके पहले भी कई बार राजद पर हमला बोला है। 

वहीं सम्राट चौधरी ने भी राजद सुप्रीमो पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, पीएम के 40 की 40 सीटों पर जीत के दावे को लेकर कहा कि,एकदम सही है बिहार औऱ जनता के मूड को पीएम मोदी समझते हैं। उन्होंने कहा कि, बिहार की जनता को पता चलता है कि लालू यादव आ रहे हैं, तो सुफड़ा साफ नहीं, सभी सीटों पर जमानत ही समाप्त हो जाता है।  

Suggested News