बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में बड़ा हदसा : NH 57 पर एक अनियंत्रित कार में लगी आग,एक व्यक्ति जिंदा जला और एक घायल

मुजफ्फरपुर में बड़ा हदसा : NH 57 पर एक अनियंत्रित कार में लगी आग,एक व्यक्ति जिंदा जला और एक घायल

MUZAFFARPUR : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां एनएच-57 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में जहां एक व्यक्ति जिंदा जल गया है। वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल है। जिसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। 

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि  जिले के गायघाट थाना क्षेत्र रेला ढाला के समीप एक कार पलट गई। जिसके बाद उसमें आग लग गई। इस घटना में जहां कार सवार एक व्यक्ति जिंदा जल गया। वहीं एक गंभीर रुप से घायल हो गया। 

गायघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि एनएच 57 पर कार दुर्घटना की खबर मिली। जब वहा पहुंचे तो देखा कि एक एक व्यक्ति सड़क के किनारे घायल अवस्था मे पड़ा था। वही कार पलटी कर जल गई थी। जिसके अंदर एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई थी। 

उन्होंने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजा गया है। वहीं घायल व्यक्ति को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

मुजफ्फरपुर से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News