बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी लता राज फाउंडेशन, सिलाई कढ़ाई के साथ कई तरह के दिए जा रहे हैं प्रशिक्षण

महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी लता राज फाउंडेशन, सिलाई कढ़ाई के साथ कई तरह के दिए जा रहे हैं प्रशिक्षण

SHEKHPURA : जिले के बरबीघा विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत पांची और वेलाब पंचायत के कई गांव में महिलाओ को आर्थिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में विकास को लेकर लता राज फाउंडेशन के द्वारा लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओ को सशक्त किए जाने में सबसे पहले आर्थिक स्थिति से मजबूत करने की दिशा में कार्रवाई करना ज्यादा न्योचित प्रतीत हो रहा है। 


इस दिशा में लता राज फाउंडेशन के डायरेक्टर लता राज ने कहा की महिलाओं को आर्थिक स्थिति से मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। बाजार की डिमांड के अनुसार उन्हें सिलाई कढ़ाई में प्रशिक्षित किया जा रहा है। साथ ही वैसे महिलाओं को चिन्हित किया जा रहा है जो निरक्षर है। 

उन्हें शिक्षा के माध्यम से समाज में अपनी क्षमता और दक्षता बढ़ाने और अपनी पहचान बनाने में सक्षम बनाया जा रहा है। लता राज फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे लगातार लोक कल्याणकारी कार्य से लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 

लता राज ने कहा की बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसमें महादलित, पिछड़ा ,अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को चिन्हित किया गया है। ताकि इन लोगों का आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक क्षेत्रों में विकसित किया जा सके। उन्होंने लता राज फाउंडेशन द्वारा महिलाओ की पंचायती राज व्यवस्था में मजबूत भागीदारी पर भी कार्य करने की बात कही है।

Suggested News