बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कलम बाँटने का बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, कहा शिक्षा को समूल नष्ट करनेवाले कर रहे ज्ञान की बात

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कलम बाँटने का बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कसा तंज, कहा शिक्षा को समूल नष्ट करनेवाले कर रहे ज्ञान की बात

PATNA : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा कलम बांटने के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि बिहार में पहले जंगलराज औऱ फिर गुण्डाराज लाने वाले के द्वारा कलम बांटने की बात हास्यास्पद है। उन्होंने तंज कसते हुये पूछा है कि क्या जमीन के बदले नौकरी घोटाला भी कलम बांटने की कवायद थी?

सिन्हा ने कहा कि बिहार को बीमार, बदहाल और बर्बाद करने वाले के मुँह से कलम बांटने की बात अशोभनीय है। जिनके शासन काल में शिक्षा व्यवस्था को समूल नष्ट कर दिया गया और उच्चतम शिक्षा का मतलब चरवाहा विद्यालय था। वे अब ज्ञान की बात कर रहे है। बिहार की बर्बाद शिक्षा व्यवस्था का शिकार स्वयं इनका परिवार हुआ। इनकी स्वयं की शिक्षा कक्षा 9 तक ही हो सकी। भवन, शिक्षक और कमरा का विद्यालयों में अभाव था। बिजली नहीं थी। दिन में लालटेन विद्यालयों में जलाकर रखते थे। उसी दौरान छात्रों का बिहार से पलायन शुरु हुआ जो अभी तक जारी है।

सिन्हा ने कहा कि 1990 से 2005, 2013 से 2017 और 2022 अगस्त से ये अभी शासन में हैं। जब जब ये शासन में रहे समूचे सिस्टम को तबाह कर दिया। 1990-2005 के बीच पशुपालन घोटाला और अलकतरा घोटाला हुआ। 2004 से 2009 के बीच केन्द्र सरकार में रहकर आई. आर. सी. टी. सी घोटाला और जमीन के बदले नौकरी घोटाला किया। भ्रष्टाचार इनके रग रग में है। बिहार के लोग अवगत है की किस प्रकार मुख्यमंत्री आवास में अपहरणकर्त्ताओं का बसेरा था। भ्रष्टाचार, रंगदारी, अपहरण, हत्या और डकैती इनके शासन की प्रमुख उपलब्धि रही है।

सिन्हा ने कहा कि इनके माता पिता के मुख्यमंत्रित्व काल में राज्य में तेल पिलावन-लाठी भजावन अभियान ने आंदोलन का स्वरूप ले लिया था। उस दौरान रंगदारी, अपहरण औऱ प्रताड़ना के शिकार हजारों व्यापारियों, डॉक्टर, इंजीनियर औऱ आमजन बिहार से बाहर पलायन कर गए। इनके शासन में आने के बाद वे बिहार में घूमने आने से भी डर रहे हैं। उन्हें वापस बिहार लाने के लिए ये कुछ भी नहीं कर रहें है। सिन्हा ने कहा कि हम जो भी कह रहे हैं उससे इनके चाचा भी सहमत होंगे। क्योंकि मुख्यमंत्री रहते हुये उन्होंने कई बार ये बात कही है। सार्वजनिक मंच पर वे कहा है 2005 से पहले यहाँ कुछ था क्या? ये भी उस मंच पर उपस्थित रहे है। सिन्हा ने तेजस्वी यादव को सलाह देते हुये कहा है कि उन्हें पहले, नीतीश कुमार से जो डील करके आये थे, उसे कार्यान्वित कराना चाहिये । भ्रम में जीना छोड़ दें। नीतीश कुमार गद्दी नहीं छोडेंगे।

Suggested News