बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी से खतरे में जानः विवाह के बाद दुश्मन बने ससुरालवाले, दामाद पर किया जानलेवा हमला, बेटी को ले आए वापस, जानें पूरा मामला

शादी से खतरे में जानः विवाह के बाद दुश्मन बने ससुरालवाले, दामाद पर किया जानलेवा हमला, बेटी को ले आए वापस, जानें पूरा मामला

GOPALGANJ: हमारा देश चाहे जितनी भी तरक्की कर लें, मगर कुछ कुप्रथाएं ऐसी है जिन्हें हम जाकर भी अपने समाज से मिटा नहीं सकते। इनमें दहेज प्रथा, अंतर्जातीय विवाह, डायन बिसाही की कुप्रथा शामिल है। हमारा समाज आज भी अंतर्जातीय विवाह को नहीं मानता। ऐसा करने वाले जोड़े को या तो समाज से बहिष्कृत कर दिया जाता है या फिर उनके साथ इतनी ज्यादाती की जाती है, कि कोई और ऐसा करने की हिम्मत ना कर सके। इसी कड़ी में मामला सामने आया है गोपालगंज से, जहां प्रेमी जोड़े के शादी करने पर ससुराल वाले ही उनके दुश्मन बन गए।

जिले में एक प्रेमी जोड़े ने आपसी सहमित से विवाह किया। यह अंतर्जातीय विवाह था। दोनों ने भागकर शादी की थी जिसके बाद एक दिन दोनों बाहर रहे और अगले दिन मां से मान-मनुहार कर प्रेमिका को पत्नी बनाकर ले आया। इस बात की भनक जब युवती के भाइयों को लगी तो इनके जीवन पर कहर टूट पड़ा। शादी के महज 3 दिन बाद युवक के साले, यानी ससुराल पक्ष के लोगों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर के दामाद को रात में रास्ते में घेरकर चाकू मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। इसके अलावा वह उसके घर भी पहुंचे और हथियार का डर दिखाकर अपनी बहन को वापस अपने घर ले गए और कैद कर रख लिया। शादी के 3 दिन बाद ही दंपति को अलग कर परिवार को दहशतजदा करने से सभी सन्न हैं।

इस संबंध में पीड़ित युवक गोलू ठाकुर ने लिखित शिकायत बरौली थाना में भेजकर अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वह बरौली थाना के कहला रमई राय के टोला निवासी है। गोलू ठाकुर के मुताबिक, उसके ससुराल पक्ष ने उसपर जानलेवा हमला किया है और उशकी पत्नी को लेकर चले गए हैं। स्थानीय लोगो ने गोलू को बरौली PHC में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।


Suggested News