बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुन भाई सुन... तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को सुनाया अनोखा गाना, कहा- इंडिया गठबंधन....

सुन भाई सुन... तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को सुनाया अनोखा गाना, कहा- इंडिया गठबंधन....

PATNA: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है। पक्ष विपक्ष एक दूसरे पर जोरदार हमला बोल रहे हैं। एक ओर जहां एनडीए की ओर से बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां की जा रही है तो वहीं दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से चुनावी प्रचार का मोर्चा तेजस्वी यादव ने संभाला हुआ है। तेजस्वी यादव ना सिर्फ चुनावी सभा कर पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। बल्कि सोशल मीडिया को भी वो पीएम मोदी और केंद्र सरकार के खिलाफ इस्तेमाल कर रहे हैं। तेजस्वी एक के बाद एक ट्विट कर पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव भी मोदी सरकार पर जमकर ट्विटर वार कर रहे हैं। 

लोकतंत्र बचाने का है चुनाव

इसी कड़ी में एक बार फिर तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर ट्विट कर पीएम मोदी पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि 4 जून को देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। साथ ही बिहार की जनता से अपील की है कि, यह चुनाव देश को बचाने की चुनाव है। संविधान, लोकतंत्र, आरक्षण और नौकरी बचाने के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है। मालूम हो कि तेजस्वी यादव लगातार पीएम मोदी पर आरोप लगा रहे हैं कि पीएम मोदी संविधान को खत्म करना चाहते हैं। विपक्ष का आरोप है कि पीएम आरक्षण को भी समाप्त करना चाहते हैं। वहीं इसको लेकर तेजस्वी लगातार पीएम से सवाल भी कर रहे हैं।   

इंडिया गठबंधन की बनेगी सरकार 

तेजस्वी यादव ने कहा है कि, सुन भाई सुन, देश की धुन, इंडिया गठबंधन.. 𝐂𝐨𝐦𝐢𝐧𝐠 𝐨𝐧 𝟒𝐭𝐡 जून। तेजस्वी ने दावा किया है कि इस बार केंद्र से मोदी सरकार की विदाई हो जाएगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। तेजस्वी ने कहा है कि, "प्यारे देशवासियों, यह BJP से संविधान, आरक्षण, लोकतंत्र और नौकरी बचाने का महत्त्वपूर्णचुनाव है। यह देश बचाने और बनाने का चुनाव है।"

तेजस्वी ने फिर पूछा सवाल   

एक अन्य ट्विट में तेजस्वी ने कहा कि,  बिहार में हर कोई पूछ रहा है कि:- मोदी जी आप अपने 𝟏𝟎 वर्षों का हिसाब क्यों नहीं दे रहे है?  𝟐𝟎𝟏𝟗 में बिहार ने आपको 𝟒𝟎 में से 𝟑𝟗 सांसद दिए लेकिन आपने बिहार को क्या दिया?  𝟐𝟔 सांसद देने वाले गुजरात को विगत 𝟓 वर्षों में मोदी जी ने देश के लाखों करोड़ रुपए दिए लेकिन बिहार को फूटी कौड़ी भी नहीं दी। यह आरोप तो नीतीश सरकार ने निरंतर मोदी सरकार पर लगाया है। लोग पूछ रहे है लगातार 𝟏𝟎 वर्ष से जीत रहे 𝐍𝐃𝐀 के सांसद पूरे कार्यकाल क्षेत्र से गायब क्यों रहे। तेजस्वी ने पूछा कि मोदी जी आप इतना झूठ क्यों बोलते है? है इनका जवाब?

तेजस्वी हर रोज अपना रहे नया पैंतरा

मालूम हो कि, तेजस्वी यादव इन दिनों पीएम मोदी पर लगातार हमलावर हैं। तेजस्वी हर बार पीएम मोदी को घेरने के लिए नया पैंतरा अपनते हैं। इन दिनों तेजस्वी यादव पीएम मोदी के 2014 में दिए गए भाषण को ही अपना हथियार बना लिया है। तेजस्वी जहां भी जनसभा करने जाते हैं वहीं स्पीकर लगाकर पीएम मोदी के पुराने भाषण को जनता को सुनाते हैं। जिसमें पीएम महंगाई, गरीबी और बेरोजगारी को खत्म करने के लिए जनता से कई वादे करते नजर आ रहे हैं।

Suggested News