बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा मंडल कारा में साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कैदियों को शिक्षा के महत्व की दी गई जानकारी

नवादा मंडल कारा में साक्षरता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, कैदियों को शिक्षा के महत्व की दी गई जानकारी

NAWADA : जिले के मंडल कारा में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैदियों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 

कैदियों को शिक्षा के महत्व की जानकारी देते हुए बताया गया कि शिक्षा ही जीवन का आधार है। सभी लोगों को अक्षर का ज्ञान होना जरूरी है। एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति ही अपना और समाज का विकास कर सकता है।

प्रभारी जेल सुपरिटेंडेंट राजीव दुबे ने बताया कि सभी कैदियों को साक्षरता बनने की लेकर जानकारी दी गई। जिसमें महिला और पुरुष दोनों कैदी शामिल थे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम 3 महीने तक चलेगा। 

वहीं इस मौके पर जिले के ट्रेनिंग स्कूल से भी प्रभातफेरी निकालकर लोगों को साक्षरता के प्रति जागृत किया गया। इस दौरान महिला व पुरुष ने जमकर नारे लगाए।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News