बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दलित हत्याकांडों की जांच के लिए लोजपा (रामविलास) की जांच टीम कल घटनास्थलों का दौरा करेगी

दलित हत्याकांडों की जांच के लिए लोजपा (रामविलास) की जांच टीम कल घटनास्थलों का दौरा करेगी

पटना. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने गोपालगंज जिले में पुलिस हाजत में एक दलित की पुलिस द्वारा बर्बर तरीके से की गयी पिटाई कर उसकी हत्या कर दिये जाने की घटना पर गहरी नाराजगी जतायी है। पार्टी की एक जांच टीम कल घटना स्थल पर जाकर पूरे मामले की पड़ताल करेगी। यह जांच टीम छपरा की घटना की भी जांच करेगी।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने जांच कमेटी का गठन किया है। प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान के नेतृत्व में यह सात सदस्य जांच कमिटी कल इन घटना स्थलों पर जाएगी। जांच कमिटी में परशुराम पासवान, एससी/एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, शोभा सिन्हा पासवान, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, अभय सिंह, प्रदेश महासचिव व पूर्व प्रत्याशी, चंदन पासवान, प्रदेश महासचिव, इजामी हासमी, प्रदेश सचिव, कैप्टन नंद कुमार पासवान, प्रदेश प्रवक्ता मौजूद है। 

जांचोंपरांत यह जांच टीम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अपनी रिपोर्ट देगी। मिश्रा ने बताया कि राज्य में लगातार बढ़ रही दलित उत्पीड़न की घटना से लोजपा(रा) ने सिर्फ चिंतित है बल्कि आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की उदासीन मानसिकता की हमारी पार्टी घोर भर्त्सना करती है।

Suggested News