बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव 2024: रोहिणी आचार्य आज सारण से करेंगी नामांकन, भाई और पिता का मिलेगा साथ, लालू-तेजस्वी भरेंगे हुंकार

लोकसभा चुनाव 2024: रोहिणी आचार्य आज सारण से करेंगी नामांकन, भाई और पिता का मिलेगा साथ, लालू-तेजस्वी भरेंगे हुंकार

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सोमवार को सारण लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। इस दौरान लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहेंगे। मालूम हो कि, रोहिणी आचार्य बहुत दिनों से छपरा में ही कैंप कर चुनावी प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं उनके साथ लालू यादव भी छपरा में कैंप कर रहे हैं। रोहिणी आचार्य आज नामांकन करेंगे। जहां लालू-तेजस्वी के सहित महागठबंधन के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। 

आज करेंगी नामाकंन

बीते दिन इसकी जानकारी खुद रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर दी थी। रोहिणी आचार्य ने बताया था कि वह 29 अप्रैल को वो सारण लोकसभा सीट से नामाकंन भरेंगी। वहीं उनके नामाकंन के बाद जनसभा का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, मुकेश सहनी, अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं महागठबंधन के अनेक वरीय नेता इस समारोह में शिरकत करेंगे। 

लालू-तेजस्वी मांगेंगे वोट

नामाकंन के बाद रोहिणी आचार्य अपने पिता और भाई के साथ चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। लालू और तेजस्वी आज सारण में रोहिणी की जीत के लिए हुंकार भरेंगे। राजद ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को आने के लिए अपील भी किया है। मालूम हो कि, सारण में पांचवें चरण में यानी 20 मई को मतदान होगा। जिसके लिए नामांकन भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी सोमवार को रोहिणी आचार्य भी नामाकंन करेंगी। बता दें कि, सारण में रोहिणी आचार्य का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार राजीव प्रताप रूड्डी से है।

राजीव प्रताप रूड्डी को दे रही कड़ी टक्कर

गौरतलब हो कि, सारण से ही लालू यादव ने अपनी राजनीतिक पारी शुरू की थी, वहीं अब उनकी बेटी रोहिणी आचार्य भी वहीं से राजनीति में इंट्री ली है। रोहिणी सारण में लगातार चुनाव प्रचार कर रही हैं। रोहिणी सारण में ही कैंप भी कर रही है। साथ ही वो हर एक जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को खत्म करने का वादा भी कर रही है। रोहिणी आचार्य का कहना है कि सारण की जनता उन्हें बहुत प्यार दे रही हैं और वह इस बार सारण से विजयी भी होंगी।  

Suggested News