बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड में महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में लिया बढ़चढ कर हिस्सा, कहा-पहले मतदान फिर करेंगे जलपान

मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी प्रखंड में महिलाओं ने लोकतंत्र के महापर्व में लिया बढ़चढ कर हिस्सा, कहा-पहले मतदान फिर करेंगे जलपान

मधुबनी... बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के मतदान में सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखा। कोरोना काल के दहशत को को पीछे छोड़कर लोगों में वोट करने का उमंग साफ तौर पर देखा गया। मधुबनी के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में बूथों पर पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली। इस बीच अंधराठाढ़ी प्रखंड की महिलाओं ने काम काज निपटाकर मतदान केंद्र पहुंची और अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया। 

अंधराठाढ़ी प्रखंड की निवासी नेहा रानी, सरस्वती देवी व आशा देवी ने बताया कि वो लोकतंत्र के महापर्व को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे जलपान तभी करेंगे जब अपना वोट डालेंगी। ठाढ़ी उत्क्रमित विद्यालय पर महिलाओं की कतार दिखी। 

अंधराठाढ़ी प्रखंड परिक्षेत्र में लोकतंत्र का महावपर्व शांति पूर्ण माहौल में समापन हुआ। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र में सड़कें सुनी रही। बाजार में अधिकतर दुकानें भी बंद रही। अंधराठाढ़ी प्रखंड में आने वाला ननौर, डुमरा, रुद्रपुर पंचायत, ठाढी गांव समेत अन्य इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। इस दौरान सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रही। 



Suggested News