बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महागठबंधन में एकजुटता दिखाने की कवायद जारी...सदाकत आश्रम में बुलाई गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

महागठबंधन में एकजुटता दिखाने की कवायद जारी...सदाकत आश्रम में बुलाई गई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस

PATNA:  बिहार में बिखरे महागठबंधन में एकजुटता प्रदर्शित करने को लेकर कवायद जारी है।इसी कड़ी में आज रविवार को महागठबंधन की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई है।शाम 3 बजे कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में महागठबंधन के सभी नेता जुटेंगे और मीडिया के समक्ष एकजुट होने का दावा करेंगे।

जानकारी के अनुसार इस प्रेस कांफ्रेंस में महागठबंधन के घटल कांग्रेस,राजद,आरएलएसपी,वीआईपी,हम के प्रदेश अघ्यक्ष शिरकत करेंगे।प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष यह जताने की कोशिश करेंगे वे पूरी तरह से एकजुट हैं।आगे की जो भी कार्ययोजना बनेगी उसमें सभी दलों की सहभागिता होगी।

बिहार कांग्रेस के नेता एच.के. वर्मा ने बताया कि इस प्रेस कांफ्रेंस में महागठबंधन के घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष शिरकत करेंगे।उन्होंने बताया कि आज का प्रेस काफ्रेंस महागठबंधन की आगे की क्या योजना है उसको बताने के लिए है।

Suggested News