बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शुक्रवार से शुरू हो जाएगा महात्मा गांधी सेतु, 100 साल तक रहेगी मजबूती

शुक्रवार से शुरू हो जाएगा महात्मा गांधी सेतु, 100 साल तक रहेगी मजबूती

PATNA : एशिया का गौरव कहा जाने वाला महात्मा गांधी सेतु शुक्रवार से बिहार के लोगों के लिए खुल जाएगा। इस बार यह पुल नए अंदाज में नजर आएगा। उत्तर बिहार के जिलों को राजधानी पटना से सड़क के रास्ते जोड़ने वाले गांधी सेतु का पश्चिम लेन बनकर तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को 11 बजे इसका उद्घाटन करेंगे। पुल को बनने में 3 साल लग गए अब ये कहा जा रहा है कि अब पुल की आयु 100 साल होगी। इस बार पूल का निर्माण सुपर स्ट्रेक्चर यानी लोहा और स्टील से किया गया है। 

शुक्रवार से इस लेन से सारी बड़ी गाड़ियां चलनी शुरू हो जाएंगी। उत्तर बिहार के करीब 5 करोड़ लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। पश्चिम लेन के शुरू होने के बाद उत्तर बिहार जाने वालों को राहत मिलेगी। आपको बता दें कि गांधी सेतु का पश्चिमी हिस्सा दो लेन का है। बारिश के बाद पूर्वी लेन का कार्य शुरू होगा। इस पुल को बनाने में 1742.01 करोड़ रुपए लगे हैं। वहीं इस पूल में 66,360 मीट्रिक टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है।

पूर्वी लेन का भी काम जोरों पर है। डेढ़ वर्ष के अंदर से पूरा किए जाने का लक्ष्य है। आने वाले दिनों में पुल के दोनों लेन पर गाड़ियां दौड़ेगी। हावड़ा ब्रिज के तर्ज पर स्कूल को डिजाइन किया गया है। पुल के सभी पाए को कंक्रीट से बनाया गया है।

Suggested News