बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अंतिम संस्कार से लौटते लोगों की ट्रैक्टर पलटी, 1 की मौत, 19 घायल

पटना में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अंतिम संस्कार से लौटते लोगों की  ट्रैक्टर पलटी, 1 की मौत, 19 घायल

PATNA: राजधानी पटना के मनेर में बुधवार की दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी है। वहीं 19 लोग घायल हो गए। इसमें से 4 घायलों को उपचार के बाद पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा हा कि यह हादसा अनियंत्रित ट्रैक्टर के पलटने से हुई है। इस हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।  

दरअसल, यह घटना मनेर थाने के बांक गांव के पास की है। जानकारी के अनुसार, जिले के कमला गोपालपुर गांव निवासी रामसेवक सिंह की पत्नी की मौत हो गयी थी। उनकी अंतिम संस्कार के लिए ट्रैक्टर पर शव लेकर करीब 20 लोग जा रहे थे। मृत महिला का लोदीपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाना था। गंगा घाट जाने के दौरान बांके गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गयी। 

बता दें कि, इस घटना में गोपालपुर निवासी प्रमोद कुमार उर्फ बिगुल की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है। वहीं 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना को लेकर मनेर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

Suggested News