बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में बाइक सवारों ने धान से लदे ट्रैक्टर में मारी टक्कर, मामा भगिना गंभीर रुप से हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

कैमूर में बाइक सवारों ने धान से लदे ट्रैक्टर में मारी टक्कर,  मामा भगिना गंभीर रुप से हुए जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

KAIMUR : जिले के भभुआ मोहनिया पथ पर अंवारी गांव के समीप धान लदे खड़ी ट्रैक्टर में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार मामा भगिना बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। 


बताया जा रहा है की आज लड़की की बारात आ रही थी। जिसको लेकर समान खरीदारी करने के लिए मामा और भगिना बाइक से भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार गांव से मोहनिया आए हुए थे। सामान की खरीदारी कर वापस रतवार गांव जाने के दौरान अंवारी के पास खड़े ट्रैक्टर में पीछे से बाइक टकरा गयी। जिससे दोनों जख्मी हो गए।

घायलों के रिश्तेदार जुगुल कुमार पांडे बताया कि मैं रतवार का रहने वाला हूं। आज लड़की का बरात आने वाला था। जिसके सत्कार के लिए मोहनिया सामान की खरीदारी करने के लिए मामा और भगिना बाइक से आए हुए थे। जो लड़का बाइक चला रहा था वह अच्छी तरीके से बाइक नहीं चला पा रहा था। फिर भी घर में जरूरी कार्य को देखते हुए वह बाइक लेकर चला आया। सामान खरीद कर वापस जाने के दौरान अंवारी गांव के समीप खड़े ट्रैक्टर में बाइक जा घुसी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों में एक मोहनिया थाना क्षेत्र के बम्हौर का रहने वाला तो दूसरा भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार का रहने वाला है।

अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक डॉक्टर मनु कांत बता रहे हैं कि बाइक का एक्सीडेंट था। जिसको लेकर स्थानीय लोग आए थे। दोनों को गंभीर चोट आई थी। एक का नाम हरिओम पांडे था दूसरे का नाम आयुष तिवारी है। प्राथमिक उपचार यहां पर किया गया। लेकिन उन्हें बेहतर उपचार की आवश्यकता थी। उसको देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। परिजनों द्वारा हायर सेंटर वाराणसी ले जाया गया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट 

Suggested News