बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद मनोज तिवारी के उड़न खटोले को कराया गया इमरजेंसी लैंडिंग, 15 मिनट तक पटना एयरपोर्ट पर ही उड़ता रहा

सांसद मनोज तिवारी के उड़न खटोले को कराया गया इमरजेंसी लैंडिंग, 15 मिनट तक पटना एयरपोर्ट पर ही उड़ता रहा

पटना... बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक दलों के प्रचारकों ने अपनी पूरी ताकत दूसरे चरण के मतदान वाले इलाके में लगा दी है। भाजपा के सभी स्टार प्रचार अपने-अपने प्रत्याशियों के क्षेत्र में सक्रिय दिखाई देने लगे हैं। इस बीच गुरुवार की सुबह जब भाजपा सांसद मनोज तिवारी चुनाव प्रचार के लिए निकले तो उनके हैलिकाॅप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जाता है कि पटना एअरपोर्ट पर तकरीबन 15 मिनट तक ही मंडराता रहा, जिसके बाद उनके उड़ने खटोले को लैंड करा दिया गया। 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। हैलिकाॅप्टर ने जैसे ही उड़ान भरी तत्काल पटना एअरपोर्ट पर ही टेक्निकल फाल्ट बताया गया। इसके बाद मनोज तिवारी के उड़न खटोले को इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालाकि इस बीच कोई भी अनहोनी से इंकार किया गया है।


जानकारी के मुताबिक मनोज तिवारी के चैपर मे तकनीकी खराबी आ गई। लगभग आधे घंटे तक लटका रहा चैपर। पटना एअर ट्रैफिक कंट्रौल से संपर्क टूट गया। काफी मशक्कत के बाद चैपर की सैफ लैंडिंग कराई गई। चुनाव प्रचार के लिए मनोज तिवारी जा रहे थे। 


Suggested News