बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री विनोद सिंह की हालत में सुधार नहीं, पत्नी निशा सिंह अब लड़ेंगी विधान सभा चुनाव

मंत्री विनोद सिंह की हालत में सुधार नहीं, पत्नी निशा सिंह अब लड़ेंगी विधान सभा चुनाव

Patna: बिहार के पिछड़ा- अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह की हालत में सुधार नहीं हो रहा है. ब्रेन हेमरेज के बाद मंत्री को दिल्ली के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है. अस्पताल में भी उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा.

बता दें कि पिछले महीने ही मंत्री विनोद सिंह की स्थिति गंभीर हो गई थी. इसके बाद पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था. पटना में स्थिति में सुधार नहीं होने के बाद एयर एंबुलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया गया, जहां उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. मंत्री विनोद सिंह की स्थिति में सुधार नहीं होने और बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आने के बाद परिजनों की परेशानी बढ़ गई है.

विनोद सिंह की पत्नी लड़ेंगी चुनाव
जानकारी के अनुसार अब मंत्री विनोद सिंह की पत्नी निशा सिंह चुनावी मैदान में उतरेंगी।निशा सिंह अभी अपने पति के साथ अस्पताल में ही हैं।लेकिन चुनाव की घोषणा के बाद क्षेत्र में आएंगी.

जानकारों का कहना है कि मंत्री विनोद सिंह की स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने की वजह से BJP ने भी उनकी पत्नी को टिकट देने की हामी भर दी है।जानकार सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व इसके लिए तैयार हो गया है,

बीजेपी के विधायक हैं विनोद सिंह
बता दें कि अति पिछड़ा कल्याण मंत्री विनोद सिंह भाजपा के विधायक हैं। वे कटिहार जिला के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इसके बाद नीतीश कैबिनेट में पहले खनन मंत्री बनाया गया उसके बाद उनका विभाग बदलकर पिछड़ा अति पिछड़ा कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया।

Suggested News