बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

NALANDA NEWS : मरम्मती के बाद भी टूटे तटबंध से इलाके में बाढ़ की स्थिति, 50 बीघे में लगे धान का फसल बर्बाद

NALANDA NEWS : मरम्मती के बाद भी टूटे तटबंध से इलाके में बाढ़ की स्थिति, 50 बीघे में लगे धान का फसल बर्बाद

NALANDA : पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से पंचाने नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने के कारण रहुई प्रखंड के मई पंचायत के पहियारा खंधा के समीप 40 फीट तक तटबंध टूट गया है। जिससे सैकड़ो बीघे में लगे फसल बर्बाद हो गए हैं। किसानों के बीच निराशा देखी जा रही हैं। मई गांव के किसान अरुण मुखिया व हवनपुरा पंचायत के अजय यादव ने बताया कि खेतों में फैले पानी का अगर जल्द निकास नही हुआ तो धान का लगा फसल बर्बाद हो जाएगा।  फरीदा गांव निवासी कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि पांच सौ रुपये में खरीद कर धान का बिचड़ा लगाये थे। पिछले बार भी यही तटबंध टूट गया था। उस वक्त धान का बिचड़ा बर्बाद हुआ था।इस बार बांध टूटने से धान का लगा फसल बर्बाद होने तय है। हर साल ज्यादा पानी रहने से इस खन्धे में लगे फसल तो बर्बाद होते है। इसका समाधान के लिए प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्य नहीं किए जाते हैं। 

अधिकारियों ने लिया जायजा 

तटबंध के टूटने से मई फरीदा, मथुरापुर, सैदी, सैदल्ली, मथुरापुर, मल्लिचक हवनपुरा, दुलचन्दपुर, गांव के खन्धे में पानी ही पानी नजर आ रहा हैं । तटबंध टूटने की जानकारी मिलते ही जल संसाधन विभाग के अधिकारी के साथ एसडीओ कुमार अनुराग ,सीओ रंजीत कुमार ने इलाके का जायजा लेते हुए टूटे तटबंध को जल्द से जल्द मरम्मत करने का निर्देश दिया। 

क्या बोले डीएम 

डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि दक्षिणी इलाके से पानी आने के कारण नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया था। जिसके कारण तटबंध टूट गए हैं।  युद्धस्तर पर मरम्मति का कार्य किया जा रहा हैं। बीडीओ और सीओ द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 


Suggested News