बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दहेज में बाइक ना मिलने पर विवाहिता की हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

दहेज में बाइक ना मिलने पर विवाहिता की हत्या, परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप

NALANDA: बिहार में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का मामला अक्सर सामने आता रहता है। ताजा मामला नालंदा का है। जहां दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान संतोष कुमार की 22 वर्षीय पत्नी खुशबू कुमारी के रुप में हुई है। 

दरअसल, यह घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के पचासा गांव की है। मृतका के पिता हिलसा क्षेत्र के गुलनी गांव निवासी रामप्रीत प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की सुबह 5 बजे पड़ोसियों द्वारा सूचना दिया गया कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है। कमरे में उसका शव पड़ा हुआ है। आनन फानन में मायके वाले गांव पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव कमरे में पड़ा हुआ था। 

बता दें कि, इस घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे। मामले को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि उनका दामाद ट्रैक्टर ड्राइवर है। बार-बार बाइक के लिए उनके बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ित किया करता था। दो दिन पूर्व भी उनकी बेटी के साथ मारपीट किया गया था । 

घटना को लेकर चिकसौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगा मामला दर्ज कराए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद भी मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।


Suggested News