बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में नदी किनारे मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नवादा में नदी किनारे मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नवादा. जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के मंझौली नवाडीह गांव में एक विवाहिता का शव मिला है। उसकी पहचान नवाडीह निवासी मुसाफिर यादव की विवाहिता पुत्री के रूप में की गयी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी हत्या कर शव को मंझौली नदी में फेंक दिया गया है।

मिली जानाकारी के अनुसार सुबह जब स्थानीय लोग शौच के लिए नदी किनारे गए तो शव को देखकर चीखने चिल्लाने लगे। स्थानीय लोगों ने महिला की पहचान की।  तो पता चला कि मृतक महिला मुसाफिर यादव की 28 वर्षीय विवाहित बेटी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को मृतक महिला के पति घर पर आया था। जो फतेहपुर में ग्रामीण चिकित्सक है। मृतक महिला 28 वर्षीय निर्मला देवी की निर्मम हत्या कर शव को नदी किनारे फेंक दिया गया।

वहीं घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के निर्देश पर  एसआई जितेंद्र कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया गया है। हत्या कैसे और कब हुई इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो पायी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या महिला की गला दबाकर हत्या कर एक गमछा में लपेटकर फेंक दिया गया है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। मृतक महिला को एक पुत्र व एक पुत्री है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक महिला के पति व अन्य लोगों ने मिलकर हत्या की है।



Suggested News