बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मौसम एलर्टः अभी नहीं थमेगा बारिश का कहर , बिहार-झारखंड के साथ यूपी में गरजेंगे बादल

मौसम एलर्टः अभी नहीं थमेगा बारिश का कहर , बिहार-झारखंड के साथ यूपी में गरजेंगे बादल

PATNA: बिहार के कई जिलो में लगातार बारिश हो रही है। जिससे जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश अभी थमने वाली नहीं है। मौसम विभाग की माने तो बिहार के लिए मौसम विभाग की चेतावनी अभी भी जारी है। मौसम विभाग की माने तो यूपी बिहार के साथ झारखंड में झमाझम बारिश जारी रहेगी। 

वही देश के बात करे तो मुंबई में बारिश का कहर जारी रहेगा। बिते 24 घंटे में मुंबई समेत देश के अन्य हिस्सों में मूसलाधार वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने आज भी कई स्थानों पर ऐसे ही वर्षा की संभावना जतायी है। इसके अलावा बिहार और इससे सटे झारखंड के अलावा पूर्वोत्तर राज्य और उत्तर प्रदेश में भी व्यापक वर्षा की संभावना है। विभाग के अनुसार में बादल छाये रह सकते हैं। वहीं, ओडिशा छत्तीसगढ़ में वर्षा में कमी देखी जा सकती है। 

बिहार के लिए भी मौसम विभाग ने आज चेतावनी जारी की है। यहां वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार वर्षा होगी। विभाग ने बताया है कि पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, दरभंगा समेत अन्य हिस्सों में भारी वर्षा के आसार है। 

वहीं राजधानी पटना में भी आगामी 24 घंटे के दौरान व्यापक वर्षा देखने को मिल सकती है। यही नहीं विभाग ने बताया है कि मानसूनी सिस्टम 24 घंटे के बाद और यहां सक्रिय हो सकता है। जिसके कारण वर्षा और यहां बढ़ने की संभावना है। राजधानी पटना के निचले इलाकों में पानी के कारण सड़कों पर पानी भर गया है। जिससे यातायत पर इसका प्रभाव पड़ा है। 

Suggested News