बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शौचालय और कबूतरे के रहने के स्थान से बेउर जेल में बरामद हुआ मोबाइल, छापेमारी के बाद इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

शौचालय और कबूतरे के रहने के स्थान से बेउर जेल में बरामद हुआ मोबाइल, छापेमारी के बाद इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

PATNA: बेउर जेल के हाई सिक्युरिटी कहे जाने वाले (अंडा )गाेलघर सेल में जेल प्रशासन ने रविवार काे ताबड़तोड़ दाे बार छापेमारी की। पहली बार छापेमारी में कुछ नहीं मिला पर जेल प्रशासन काे इस बात की पक्की जानकारी थी कि वहां माेबाइल है। पुख्ता जानकारी मिलने पर दूसरी बार फिर बेउर जेल अधीक्षक विधुर कुमार के आदेश पर कारा प्रशासन की टीम ने छापेमारी की ताे एक स्मार्ट फाेन और एक की पैड माेबाइल फोन बरामद किया।

दरअसल kye पैड माेबाइल शाैचालय से बरामद किया गया। वहीं स्मार्ट फाेन कबूतर के रहने की जगह से मिला। साथ ही एक चार्जर भी बरामद किया गया है। जेल अधीक्षक ने बताया कि इस बाबत बेउर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जेल प्रशासन यह पता लगाने में जुटी है कि दाेनाें माेबाइल में लगा सिम किसके नाम से है और कब से जेल में काम कर रहा था।

गाेलघर सेल में कुल 35 कुख्यात अपराधी बंद हैं। इन कुख्याताें पर जेल प्रशासन ने पैनी निगाह रखनी शुरू कर दी है। अधीक्षक के आदेश पर सेल का मेन गेट चाेबीसाें घंटाें के लिए बंद कर दिया गया है। पहले जहां फाटक में एक सिपाही रहते थे अब संख्या बढ़ा एक शिफ्फ में दाे-दाे सिपाहियाें काे तैनात कर दिया गया है। पुराने सिपाही काे सेल की सुरक्षा से हटा लिया गया गया। 


पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News