बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी ने रचा इतिहास, केन्द्र में पहली बार पूर्ण बहुमत से दोबारा गैर कांग्रेसी सरकार

मोदी ने रचा इतिहास, केन्द्र में पहली बार पूर्ण बहुमत से दोबारा गैर कांग्रेसी सरकार

NEWS4NATION DESK : लोकसभाचुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है। संयुक्त विपक्ष के व्यापक विरोध के बावजूद नरेंद्र मोदी महाविजेता बनकर उभरे और एनडीए साढ़े तीन सौ का आंकड़ा पार गई। भाजपा अकेले 300 सीट लेकर आई है। 

मोदी ने इस चुनाव में कई इतिहास रचे हैं। देश में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री दोबारा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहा है। वहीं 48 साल के बाद पूर्ण बहुमत के साथ किसी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। देश की राजनीति में इतिहास रचने वाले मोदी के करिश्मा का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि वामपंथियों का गढ़ और वर्तमान में टीएमसी के प्रभाव वाले पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। सीएम ममता बनर्जी के सारे दावों को फेल करते हुए भाजपा ने बंगाल में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए अकेले 18 सीटें जीती हैं। वाम का गढ़ रहे बंगाल में वामदलों को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। 

बीजेपी ने बिहार, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में ज्यादातर सीटों पर कब्जा जमा लिया है। 

इस चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बाहर करने के लिए विपक्ष की ओर से सारे दांव अजमाए गए। दशकों से चली आ रही दुश्मनी भुलाकर साथ आएं। लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जातीय गठजोड़ को भी मोदी लहर ने बहा दिया। देर रात तक भाजपा की अगुवाई वाला एनडीए यूपी में 64 सीटों पर आगे चल रहा था जबकि सपा को पांच सीटें ही मिल ही पाईं। मुलायम परिवार के तीन सदस्य भी चुनाव हारते हुए दिख रहे हैं। हालांकि बसपा ने प्रदर्शन सुधारा है और उसे 10 सीटों पर कामयाबी मिलती दिख रही है। .

बिहार में राजद को एक भी सीट नहीं

मोदी की आंधी में बिहार में कई दलों का महागठबंधन भी ध्वस्त हो गया। लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को एक भी सीट नहीं मिली। कांग्रेस को सिर्फ एक सीट मिली है। 

Suggested News