बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निगरानी की कार्रवाई, मामले का निराकरण करने को लेकर जिला नीलाम पदाधिकारी का सहायक धराया

निगरानी की कार्रवाई,  मामले का निराकरण करने को लेकर जिला नीलाम पदाधिकारी का सहायक धराया

डेस्क... बिहार के मधेपुरा में 50 हजार रिश्वत लेते जिला नीलाम पदाधिकारी के सहायक को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी उदाकिसुनगंज अनुमंडल मुख्यालय से की गई। इस दौरान ऑफिस में हड़कंप की स्थिति मच गई। निगरानी टीम उसे पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर पटना ले गई है।  

बताया जाता है कि एक स्कूल के पूर्व हेडमास्टर (एचएम) से एक मामले के निष्पादन करने के लिए जिला नीलाम पदाधिकारी के सहायक विन्देश्वरी सादा ने रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत रिटायर्ड हेडमास्टर ने विजिलेंस से कर दी। इसके बाद निगरानी की टीम ने मामले की जांच करते हुए शिकायत को सही पाया। टीम ने रिश्वतखोर सहायक को पकड़ने के लिए जाल बिछाया और उदाकिसुनगंज अनुमंडल मुख्यालय में उसे 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।  

Suggested News