बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद का मानसून सत्र, पहली बार दो पालियों के साथ-साथ इन चीजों की चल रही है तैयारी

संसद का मानसून सत्र, पहली बार दो पालियों के साथ-साथ इन चीजों की चल रही है तैयारी

News4nation desk : संसद के मानसून सत्र की तैयारियां तेज हो गई हैं। कोरोना के चलते इस बार सांसदों के बैठने की व्यवस्था बदली नजर आएगी। वहीं पहली बार सुबह-शाम दो पालियों में सत्र चलाने की तैयारी हो रही है। सत्र अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर की शुरुआत में होने की संभावना है। 

राज्यसभा सचिवालय के मुताबिक, ऊपरी सदन के सदस्यों को दोनों चैंबर और दीर्घाओं में भी बैठाया जाएगा। भारतीय संसद के इतिहास में पहली बार ऐसी व्यवस्था होगी, जहां 60 सदस्य चैंबर में बैठेंगे और 51 सदस्य राज्यसभा की दीर्घाओं में बैठेंगे। बाकी 132 सदस्य लोकसभा के चैंबर में बैठेंगे। 

राज्यसभा चैंबर में प्रधानमंत्री, सदन के नेता, विपक्ष के नेता और अन्य दलों के नेताओं के लिए सीट चिह्नित होंगी।खबर है कि लोकसभा सचिवालय भी सदस्यों के बैठने के लिए ऐसी ही व्यवस्था कर रहा है। पहली बार बड़ी डिस्प्ले स्क्रीन, कंसोल्स, अल्ट्रावॉयलेट जर्मिसिडल ईरेडिएशन सिस्टम और कुर्सियों के बीच पॉलीकार्बोनेट शीट की व्यवस्था होगी।   

Suggested News