तीन साल में देश से 13 लाख से लड़कियां गायब, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 1.98 लाख लापता, जानें बिहार का हाल

तीन साल में देश से 13 लाख से लड़कियां गायब, मध्य प्रदेश में सबसे अधिक 1.98 लाख लापता, जानें बिहार का हाल

NEW DELHI : देश में बेटियों की सुरक्षा को लेकर कई कानून बनाए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां लड़कियों के गायब होने का मामला कम होता नजर नहीं आ रहा है। संसद में लड़कियों के गायब होने का एक आंकड़ा पेश किया गया, जिसके अनुसार देश में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में 13.13 लाख लड़कियां और महिलाएं लापता हुई हैं, जिनमें से सबसे अधिक मध्यप्रदेश की हैं. लापता महिलाओं की संख्या के लिहाज से पश्चिम बंगाल दूसरे स्थान पर है. बात अगर बिहार की करें तो लड़कियों के गायब होने के मामले में वह चौथे स्थान पर है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संसद में पिछले सप्ताह पेश आंकड़ों के मुताबिक देश से 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648 महिलाएं लापता हुईं जबकि इसी अवधि में देश से 18 साल उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हुईं। जिनमें पहले स्थान पर पहले स्थान पर मध्य प्रदेश हैं, जहां तीन साल में 1,98,314 लड़कियां और महिलाएं गायब हुई हैं। बात अगर बिहार की करें तो यहां तीन साल में 38,416 लड़कियां और महिलाएं गायब हुई हैं।

सरकार ने बताया लड़कियां के सुरक्षा के लिए क्या उठाएं कदम

सरकार ने यह भी बताया कि उसने महिलाओं की सुरक्षा बेहतर करने के लिए कई कदम उठाए हैं। इनमें यौन अपराधों पर रोकथाम लगाने के लिए क्राइम एक्ट 2013 में संशोधन किया गया है। 2018 के आपराधिक कानून में संशोधन के जरिए सजा के कठोर दंड का प्रावधान कर दिया गया है। इसके अनुसार यदि 12 साल के कम उम्र की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया जाता है, तो उसके लिए मौत की सजा का प्रावधान किया गया है।

यदि रेप की शिकायत आती है, तो पुलिस को दो महीने में जांच पूरी करनी होगी और आरोप पत्र दाखिल करना है। इसके बाद अगले दो महीने में इस मामले पर सुनवाई भी पूरी होनी है। सरकार ने एक नंबर जारी किया है, वह नंबर है - 112. यह नंबर पूरे भारत के लिए मान्य है. आप इस नंबर पर तुरंत कहीं से भी शिकायत कर सकते हैं.



Find Us on Facebook

Trending News