बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मां ने दो मासूम बेटों को जहर देकर खुद भी खाई, मां और एक बेटे की मौत, 1 की हालत गंभीर

मां ने दो मासूम बेटों को जहर देकर खुद भी खाई, मां और एक बेटे की मौत, 1 की हालत गंभीर

LAKHISARAI :  जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक मां ने अपने दो मासूम बेटों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में जहां मां और एक बेटे की मौत हो गई है। वही एक जिंदगी की जंग लड़ रहा है। 

बताया जा रहा है कि जिले के किउल थाना के बरारे निवासी भीम यादव की पत्नी कुमकुम देवी ने अपने दो बेटों को सल्फास की गोली खिला दी और खुद भी खा ली। 

महिला कुमकुम देवी व दो वर्ष का मासूम कारू कुमार की मौत हो गई। वहीं पांच साल का पीयूष जिंदगी से जंग लड़ रहा है। पीयूष को उनके रिश्तेदार इलाज के लिए कहां ले गए। इसका भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 

घटना के पीछे पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। 

पुलिस शव के साथ ही नाजुक हालत में इलाजरत पीयूष की तलाश में जुट गई है। वहीं इस मामले में स्थानीय ग्रामीण भी कुछ कहने से बच रहे हैं। ऐसे में आत्महत्या के कारणों का भी स्पष्ट तौर पर कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।


Suggested News