बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जहानाबाद में दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी 4 बच्चों की माँ, पति ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

जहानाबाद में दो बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गयी 4 बच्चों की माँ, पति ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

JEHANABAD : जिले के घोसी थाना क्षेत्र के लखावर गांव में अजब प्रेम की गजब कहानी देखने को मिली है। जहां 4 बच्चों की मां एक युवक के साथ फरार हो गई है।बताया जाता है कि लाल कुमार प्रसाद यादव जो होमगार्ड का जवान है। इसकी पत्नी 12 तारीख से ही घर से लापता है। जवान की पत्नी के नाम रीना देवी बताया जा रहा है। 

घटना के सम्बन्ध में लाल कुमार प्रसाद ने बताया कि रीना देवी से मेरी शादी 2012 में पहली पत्नी के मरने के बाद हुई थी। जिससे मेरे 4 बच्चे हुए। कुछ सालों तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। लेकिन लगभग बीते 10 महीने से एक युवक से मोबाइल पर बात करती थी। एक बार बात करते हुए उसे पकड़ भी लिया था। लेकिन डांट फटकार के बाद उसे छोड़ दिया। मैं अपने ड्यूटी पर काम कर रहा था। तभी मुझे 13 तारीख को यह सूचना मिली कि मेरी पत्नी घर से गायब है। तब मैं ड्यूटी छोड़कर अपने घर आया। काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला।

 तब 15 तारीख को इसकी लिखित शिकायत घोषी थान में किया। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है ।आसपास के लोगों का कहना है कि कटिहार से एक मिस्त्री लखावर में स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए आया था। इस महिला का घर स्वास्थ्य केंद्र के बगल में ही था। उसी मिस्त्री से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब स्वास्थ्य केंद्र का काम समाप्त हो गया तो मिस्त्री वहां से चला गया। लेकिन महिला से उसकी लगातार बात होती रही और उसी मिस्त्री ने उसे इस घटना को अंजाम दे दिया  औऱ महिला को लेकर फरार हो गया। होमगार्ड का जवान का कहना है कि मेरी पत्नी ₹65000 नगर एवं कुछ जेवरात भी लेकर घर से फरार हो गई है।

जबकि महिला दो बच्चों को अपने साथ ले गई है और दो बच्चों को घर पर छोड़ कर फरार हो गयी है। जिस तरह से इस महिला ने इस घटना को अंजाम दिया है। पूरे इलाके में इसकी चर्चा हो रही है।

जहानाबाद से गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Suggested News