पटना में प्रेमी से धोखा खाकर दो बच्चों की माँ ने की ख़ुदकुशी, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

PATNA : पटना में एक शादीशुदा महिला के खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। मृतिका ने अपने पीछे दो बच्चों को छोड़कर अपनी जान दे दी है। दरअसल महिला पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में किराए के मकान में रहती थी। जिसे उसका प्रेमी एक महीने पहले छोड़कर भाग गया था। इसके बाद उसने अपने ही कमरे में फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। 


मामले की जानकारी मिलते ही झारखण्ड के गिरिडीह जिले से परिवार पटना पहुँचा है। मृतिका महिला सिंपी के भाई राहुल का आरोप है कि उसी के दोस्त ने उसके पीठ में छुरा घोंप उसकी बहन को प्रेम जाल में फंसा रखा था। मृतका के शादी होने के बाद भी दोनों संपर्क में थे। मृतका शादी के चार साल बाद ही ससुराल से प्रेमी के साथ भाग गई थी। लेकिन एक महीने पहले मृतका का  प्रेमी राजवीर सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह सिंपी को छोड़ कर फरार था। 

Nsmch

मृतिका सिंपी के परिजनों ने उसके प्रेमी राजवीर सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह पर सिंपी को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए राजवीर पर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की है। घटना पटना के कंकड़बाग थाने में राजवीर के खिलाफ उसके पति के द्वारा दर्ज करवाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार  मृतक महिला सिंपी का धूमधाम से 8 साल पहले शादी की हुई  थी। आरोप है की शादी के 4 सालों के बाद राजवीर उसकी बहन को अपने साथ भगा कर अपने साथ ले गया था। राजवीर ने सिंपी को अपने साथ दो तीन सालों तक रखा और जब राजवीर का मन भर गया। तब उसने सिंपी को छोड़ दिया और भाग निकला। फिलहाल पटना के कंकड़बाग थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इस पूरे मामले में आरोपी राजवीर सिंह उर्फ जितेंद्र सिंह की खोजबीन में लग गई है। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट