मोतिहारी में शराब कारोबारी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने किया हमला, पुलिस ने 23 को किया गिरफ्तार

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ खदेड़ कर पीटा। वही ग्रामीणों पर पुलिस पर पथराव भी किया है। ग्रामीणों के आक्रोश के कारण पुलिस भागकर जान बचाई है। पुलिस के भागने के दौरान गोली चलने की भी सूचना मिली है। लेकिन इसकी पुष्टि न तो पुलिस और न ही ग्रामीण कर रहे हैं। लेकिन एक वायरल वीडियो में गोली चलने की आवाज स्पष्ट सुनी जा सकती है। घटना रविवार देर शाम पीपरा थाना क्षेत्र के शरियातपुर तुरहा टोली में घटित हुई है।
बताया जा रहा है की थाना की पुलिस शराब कारोबारी को गिरफ्तार करने एक जीप से गई थी। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस गिरफ्त से शराब कारोबारी को छुड़ा लिया और पुलिस पर ईट पत्थर से हमला कर दिया। ग्रामीणों के आक्रोश के कारण पुलिस भाग खड़ी हुई। लेकिन कुछ ही समय के बाद बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने पुलिस कार्य में दखल अंदाजी करने के आरोप में 23 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।
वही पुलिस ने 46 नामजद व 20 -25 अज्ञात लोगों के बिरुद प्राथमिकी दर्ज कर करवाई में जुटी है। पिपरा थाना के गश्ती दल को सूचना मिली थी कि शातिर शराब कारोबारी उदय शरीयत पुर गांव में आया है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची तब तक वह फरार हो गया। पुलिस ने उदय के कारोबारी शागिर्द को गिरफ्तार किया। जिसकी सूचना उसके परिजनों और ग्रामीणों को मिली और ग्रामीण आक्रोशित होकर पुलिस पर धावा बोल दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर ईट पत्थर चलाएं। जिससे बचने के लिए पुलिस की गश्ती दल भाग खड़ी हुई। ग्रामीणों के हमले में चार पुलिसकर्मियों को चोटे आई है। पुलिस गश्ती दल थाना पहुंची और थाना से बड़ी संख्या में पुलिस बल शरियातपुर गांव पहुंचकर सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें पुलिस ने हमला करने वाले 23 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है। लोगों में एक महिला भी शामिल है।
वही एसपी कान्तेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस शराब के खिलाफ काम कर रही थी। ऐसे कामों में ग्रामीणों ने बेवजह दखल दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने के आरोप में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही 46 नामजद व 20-25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया है। वही एसपी ने कहा कि पुलिस पर हमला के दौरान वायरल वीडियो मे गोली चलने की आवाज सुनाई दे रही है। जिसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने गोली नहीं चलाई है।
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट