बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी बोले- केरल की तर्ज पर होगा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा का विकास

मुकेश सहनी बोले- केरल की तर्ज पर होगा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में शिक्षा का विकास

KHAGARIA : विकासशील इंसान पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और खगड़िया सीट से महागठबंधन के उम्‍मीदवार मुकेश सहनी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास की महत्‍वपूर्ण कड़ी शिक्षा है, इसलिए खगड़िया की शिक्षा व्‍यवस्‍था को दुरूस्‍त करना हमारी प्राथमकिता होगी। उन्होंने कहा कि हम खगड़िया लोकसभा में केरल की तर्ज पर शिक्षा का विकास करने का काम करेंगे। जिले के सबसे पिछड़े गाँवों को विकसित कर अन्य विकसित गांवों के समकक्ष बनाना हमारा लक्ष्‍य है।  

मुकेश सहनी ने शनिवार को खगड़िया के हसनपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्‍होंने कई आम सभाएं की और देश व खगड़िया संसदीय क्षेत्र को बचाने के लिए महागठंबधन को वोट करने की अपील की। उन्‍होंने कहा कि यह चुनाव देश में लोकतंत्र और संविधान का भविष्‍य तय करेगा, क्‍योंकि आरएसएस के इशारों पर चलने वाली भाजपा सरकार देश में संविधान की जगह नागपुरिया कानून लागू करने की कोशिश कर रही है। अगर एनडीए इस बार चुनाव जीत जायेगी, तो देश में लोकतंत्र का गला घोंट कर जनता को मनपसंद सरकार चुनने के अधिकार से वंचित कर दिया जायेगा। ऐसे लोगों को इस बार सबक सिखाने का मन देश की जनता ने बना लिया है।

उन्‍होंने मौजूदा सांसद पर निशाना बनाते हुए कहा पिछली बार अच्‍छे दिन के झांसे में आकर जनता ने जिसे चुनकर भेजा, वो तो बरसाती मेढ़क से भी गए बीते निकले। कम से कम बरसाती मेढ़क हर साल मानसून के वक्‍त नजर तो आ जाते हैं, लेकिन ये सांसद ऐसे लापता हुए कि दर्शन अब हो रहा है। ऐसे सांसद के रहने न रहने से क्‍या फायदा। उन्होंने कहा कि आज जनता पूरी मजबूती के साथ महागठबंधन को चुनाव चिन्‍ह आदमी व पाल युक्‍त नाव पर बटन दबा कर भारी मतों से विजयी बनाएगी। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम भी मुकेश सहनी के साथ थे।

Suggested News