बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन मुकेश सहनी ने जताया गहरा शोक, कहा –उनका जाना राष्ट्रीय राजनीति को क्षति है

 रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन मुकेश सहनी ने जताया गहरा शोक, कहा –उनका जाना राष्ट्रीय राजनीति को क्षति है

Patna : पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया. जिसके बाद से बिहार की राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. कई बड़े-बड़े नेताओं ने दुःख जताया है. विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि उनका जाना राष्ट्रीय राजनीति को क्षति है. 

मुकेश सहनी ने रघुवंश प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि रघुवंश बाबू प्रखर समाजवादी नेता और गरीबों की आवाज थे। उनके असामयिक निधन से राष्ट्रीय राजनीति को गहरा धक्का लगा है। महागठबंधन को एकसूत्र में पिरोने में उनकी भूमिका महत्‍वपूर्ण रही। वे हमारे लिए मार्गदर्शक भी हैं।  मुकेश सहनी ने आगे कहा कि आज समाजवाद विचारधारा के मानने वाले हम सभी लोग मर्माहत हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।  


आपको बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली एम्स में आज निधन हो गया. तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था. रघुवंश प्रसाद सिंह एम्स के आइसीयू वार्ड में भर्ती थे. दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ गई थी. बताया जा रहा है कि सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनके निधन पर सियासी गलियारे में शोक की लहर है. इसके पहले आइसीयू से ही उन्‍होंने राष्‍ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से इस्‍तीफा देने का अपना पत्र जारी किया था.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने निधन पर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने गहर दुख जताया है. लालू प्रसाद यादव ने ट्वीट किया, 'प्रिय रघुवंश बाबू! ये आपने क्या किया? मैनें परसों ही आपसे कहा था आप कहीं नहीं जा रहे है. लेकिन आप इतनी दूर चले गए. नि:शब्द हूं. दुःखी हूं. बहुत याद आएंगे.'

Suggested News