बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी ने दी चुनौती - चाहे कुछ भी करें, हमें कोई भी पार्टी खत्म नहीं कर सकती है

मुकेश सहनी ने दी चुनौती - चाहे कुछ भी करें, हमें कोई भी पार्टी खत्म नहीं कर सकती है

PATNA : बिहार के पशुपालन मंत्री व वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने सभी राजनीतिक दलों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी फिर चाहे वह भाजपा, जदयू, राजद या कांग्रेस यह समझती है कि वह हमारी पार्टी को खत्म कर देगी तो यह संभव नहीं है। वीआईपी को खत्म करना इतना आसान नहीं हैं। मुकेश सहनी ने कहा कि जो लोग सत्ता की कुर्सी पर कुंडली मारकर बैठे हैं, उन्हें वह जगह खाली करनी होगी। क्योंकि अब लोग जागरुक हो गए हैं। पिछड़े समाज के लोग अपना हक लेना जान गए हैं। यह हमने विधानसभा चुनाव में दिखा दिया था।  उक्त बातें मुकेश सहनी ने पटना में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।

विप की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

मुकेश सहनी ने कहा कि  हम  एमएलसी का चुनाव लड़ेंगे। बीजेपी अगर हमें सीट नहीं देती है तो हम सभी 24 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेंगे। मुकेश सहनी ने कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान ही हमने इसकी तैयारी कर ली है। हालांकि मुकेश सहनी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि एनडीए में सभी दलों के बीच बराबर सीटों का बंटवारा किया जाएगा। अगर गठबंधन नहीं होता है कि हम 24 सीटों पर अपने कैंडिडेट उतारने के लिए स्वतंत्र हैं। 

 बिहार यूपी के बाद अब झारखंड पर भी फोकस

इस दौरान मुकेश सहनी ने कहा कि हम अपनी पार्टी का विस्तार दूसरे राज्यों में भी करना चाह रहे हैं। हम जल्द ही झारखंड में पार्टी का कार्यालय खोलने जा रहे हैं। मार्च के बाद झारखंड में पार्टी के विस्तार पर काम किया जाएगा।

2015 में हम नहीं थे कैसे होगा गठबंधन

मुकेश सहनी ने  कहा कि विप चुनाव को लेकर भाजपा का कहना है कि वह अपने कैंडिडेट में कोई कटौती नहीं करना चाहती है। मैं उन्हें कहना चाहूंगा कि आज स्थिति दूसरी है। आज वह गठबंधन में है, इसलिए उन्हें इसका पालन करना चाहिए। 



Suggested News