बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुलायम सिंह यादव की फिर तबीयत बिगड़ी, गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती

मुलायम सिंह यादव की फिर तबीयत बिगड़ी, गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तबीयत फिर से बिगड़ गई है। मुलायम सिंह को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि मुलायम सिंह यादव को यूरीन रुकने की दिक्कत है, जिसकी वजह से उन्हें भर्ती किया गया है। जल्द ही उनकी सर्जरी की जाएगी।इससे पहले शनिवार को मुलायम की तबियत बिगड़ने पर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जिसके बाद रविवार को उनके स्वास्‍थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था।

बता दें कि मुलायम सिंह यादव कि पिछले कुछ दिनों में तबीयत लगातार बिगड़ रही है। जिसके चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार को ही मुलायम को पहले तबियत खराब होने के चलते लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। इससे कुछ दिन पहले भी मुलायम की तबियत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती करवाया गया था।

 गौरतलब है कि तबीयत खराब होने की वजह से मुलायम सिंह यादव को ह्विल चेयर पर संसद में लाया गया था। जहां उन्होंने संसद के रुप में शपथ ली थी।

Suggested News