बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आपसी रंजिश में जमकर हुई गोलीबारी, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आपसी रंजिश में जमकर हुई गोलीबारी, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Munger: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले में जमकर गोलीबारी हुई है. पुरानी रंजिश में गोली चली, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है. व्यक्ति की हालत अभी गंभीर है.

मामला जिले के हवेली खड़गपुर थाना के बाड़ूई की है. दरअसल, पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लम्बे समय से भिड़ंत थी. अक्सर दोनों पक्षों में लड़ाई झगड़े चलते रहते रहता था. लेकिन आज विवाद बढ़कर हिंसात्मक रूप ले लिया और विवाद में गोली चल गयी. गोली वहां पर मौजूद एक व्यक्ति को जाकर लगी जो गंभीर रूप से घायल हो गया. 

गोली की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर आ गए और आननफानन में घायल व्यक्ति को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस को नाँले की सूचना दे दी गयी है और पुलिस मामले की छानबीन में लग गयी है. 


Suggested News