बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, 424 सिपाही और 97 सैप जवानों का किया तबादला

मुंगेर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, 424 सिपाही और 97 सैप जवानों का किया तबादला

MUNGER : मुंगेरएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के विभिन्न थानों में पदस्थापित 424 सिपाही और 97 सैप जवानों का तबादला एक थाने से दूसरे थाना में कर दिया है। एसपी के द्वारा इतनी बड़ी कार्रवाई करने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एसपी ने इसे विधि व्यवस्था संधारण को लेकर उठाया गया कदम बताया है।

बताते चलें की एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया था। एसपी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि बिहार पुलिस अकादमी राजगीर में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कुल 39 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को छठ पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण को लेकर मुंगेर जिला में प्रतिनियुक्ति की गई थी, लेकिन 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक ने योगदान नहीं दिया। 

सभी ने 16 नवंबर को प्रशिक्षण पुलिस केंद्र मुंगेर में योगदान किया। लेकिन छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था संधारण ड्यूटी में ससमय अपने कर्तव्य पर योगदान नहीं करने के आरोप में कुल 27 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया था। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 


Suggested News