बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दुल्हन की बेताबी में दूल्हे ने बाढ़ की भी नहीं की परवाह, पानी में छपाक-छपाक करते बाराती संग दूल्हे राजा पहुंचे ससुराल...

दुल्हन की बेताबी में दूल्हे ने बाढ़ की भी नहीं की परवाह, पानी में छपाक-छपाक करते बाराती संग दूल्हे राजा पहुंचे ससुराल...

MUZ :  बिहार के कई जिले इस बार भी बाढ़ की चपेट में है।लाखों की आबादी बाढ़ से घिरी हुई है।उत्तर बिहार के कई जिले नेपाल से आने वाली पानी से पूरी तरह हर साल तबाह होते हैं. बरसात का 2-3 महीना उत्तर बिहार के लोगों के लिए परेशानी का समय रहता है।ऐसे में बाढ़ में जीने के साथ-साथ खुशियां मनाने की कला भी उत्तर बिहार के लोग जानते हैं. 

इसका नजारा मुजफ्फरपुर में दिखा.जिले के सकरा प्रखंड में वो तस्वीर देखने को मिली जब दूल्हा राजा शादी करने बाढ़ के पानी में हीं पहुंच गया।दुल्हन की बेताबी में दूल्हे ने बाढ़ की भी परवाह नहीं की और बारातियों के साथ ब्याह रचाने पहुंच गया.बाढ़ में इस अनोखी शादी को देखने के लिए  बड़ी संख्या में ग्रामीणों का भी जुटान हो गया।जानकारी के अनुसार बारात समस्तीपुर के ताजपुर थाने के मूसापुर गांव से सकरा के भठंडी गांव आई थी.

लड़के पक्ष की जिद के बाद हुई शादी

बाढ़ की वजह से लड़की वाले शादी टालने को कह रहे थे।लेकिन लड़का पक्ष तैयार नहीं हुआ। बात नहीं बनी और निकाह की तारीख तय हो गई। दूल्हे की गाड़ी भठंडी गांव की सीमा पर पहुंची. पहले तो पानी देखकर दूल्हे और बाराती ठिठक गए, लेकिन फिर दूल्हे ने अपनी गाड़ी को छोड़ दिया और बारातियों संग बाढ़ को पार कर दुल्हन के घर पहुंचा. युवकों ने दूल्हे और बारातियों को सुरक्षित ले जाने में मदद की. दूल्हे राजा शादी करने की बेताबी में पानी में छपाक-छपाक करते ससुराल पहुंच गए।वहीं दूल्हे की जिद्द में दर्जनों बाराती भी मजबूरी में पानी में घुसकर बारात पहुंचे। इसके बाद पूरे रस्मों-रिवाज के साथ निकाह हुआ और फिर विदाई भी हुई. 


Suggested News