बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति बना जल्लाद, प्रेमिका के लिए पत्नी को 6 टुकड़ों में काटा

पति बना जल्लाद, प्रेमिका के लिए पत्नी को 6 टुकड़ों में काटा

NALANDA :  नालंदा से एक दिल दहला देनेवाली खबर आयी है। प्रेमिका के लिए पति जल्लाद बन गया और अपनी पत्नी की हत्या कर डाली। प्रेमिका के साथ मिलकर उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसने पत्नी को 6 टुकड़ों में काटा फिर शव को बोरे में बंद कर फल्गू नदी में फेंक दिया। दिल दहला देने वाली यह वारदात तेल्हाड़ा थाना इलाके के मंडाक्ष गांव की है। 

क्या है पूरी घटना

मृतका संजू देवी के भाई विनोद चौधरी ने बताया कि वर्ष 2005 में तेल्हाड़ा निवासी अजय चौधरी से उसकी बहन की शादी हुई थी। शादी के कई वर्ष तक तो सब कुछ ठीक-ठाक चला मगर हाल के कुछ समय से अजय का गांव की एक महिला से नाजायज संबंध बन गया था। कई बार वो उसे घर लाकर रंगरेलियां मनाता था। जब उसकी बहन इसका विरोध करती थी तो वह महिला के साथ मिलकर मारपीट करता था । 

फल्गू नदी से बरामद किया गया शव

पिछले 9 अक्टूबर को अजय ने उसकी बहन का जेवर उस महिला को दे दिया इस बात पर दोनों पति-पत्नी के बीच काफी कहासुनी और मारपीट भी हुई। इसी से नाराज होकर उसने 12 अक्टूबर को अपनी प्रेमिका और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसके शरीर के 6 टुकड़े कर डाले। फिर बोरे में बंद कर फल्गू नदी में फेंक दिया। 23 अक्टूबर, मंगलवार को जब चारों ओर दुर्गंध फैलने लगी तो गांववालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी मशक्कत के बाद नदी के किनारे से बोरे में बंद शव को बरामद किया गया। मृतका संजू देवी के परिजनों ने कपड़े से उसकी पहचान की।  

आरोपियों की तलाश में छापेमारी

इस संबंध में संजू देवी के भाई विनोद चौधरी ने तेल्हाड़ा थाने में पति और उसकी प्रेमिका सहित 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आरोपी पति परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गांव छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। 

Suggested News