बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत को लेकर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा- किसी के बहकावे में नहीं आने वाली जनता

त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत को लेकर राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई, कहा- किसी के बहकावे में नहीं आने वाली जनता

PATNA: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और पूर्वोत्तर राज्यों के सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने त्रिपुरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दोनों सीट जीते जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में  I.N.D.I A गठबंधनका भी पूरे देश में यही हाल होगा।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा उपचुनाव में बीजेपी ने दोनों सीटों पर जीत का परचम लहराया है। बॉक्सानगर सीट पर तफ्फजल हुसैन ने 30,237 और धनपुर सीट पर बिंदू देबनाथ ने 18,871 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की है। 

ऋतुराज सिंह ने कहा कि, कांग्रेस सहित पूरे I.N.D.I A गठबंधन ने मिलकर जोर लगाया लेकिन आम जनता ने इस मजबूरी वाले गठबंधन को सिरे से खारिज कर दिया है। त्रिपुरा उपचुनाव में मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि देश की जनता अब किसी के बहकावे में नहीं आने वाली है। 

उन्होंने कहा कि, भारत की जनता अब परिवारवाद , भ्रष्टाचार की नियत वाली पार्टियों के मंसूबों को अच्छी तरह समझ गई है। तभी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ - सबका विकास की राजनीति पर जनता ने भरोसा जताने का काम किया है और आगे भी भरोसा जताकर 2024 में भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है।

Suggested News