बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा : गोली कांड में 4 लोगों पर FIR दर्ज अभियुक्त ने कहा खुद मारी है गोली, जांच में जुटी पुलिस

नवादा :  गोली कांड में 4 लोगों पर FIR दर्ज अभियुक्त ने कहा खुद मारी है गोली, जांच में जुटी पुलिस

नवादा.... जिले के नारदिगंज थाना क्षेत्र के मिरचायगंज में शुक्रवार की रात हुए गोलीकांड में फाजिलपुर निवासी स्व. यदुनंदन सिंह का पुत्र उपेन्द्र सिंह जख्मी हो गए थे। इस घटना को लेकर जख्मी ने नारदीगंज थाना में  चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें परमा निवासी राजेन्द्र सिंह के पुत्र चंदन कुमार, बब्लू कुमार,अजय कुमार के अलावा फाजिलपुर निवासी संजय सिंह के पुत्र वरुण कुमार को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया गोलीकांड में जख्मी के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। जख्मी मूल रूप से फाजिलपुर गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे नारदीगंज स्थित मिरचायगंज में घर बनाकर रह रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि मिरचायगंज आवास पर शुक्रवार की रात्रि में रामायण पढ़ रहा था। बाहर का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ था। तभी आधा दर्जन की संख्या में लोग घर के अंदर प्रवेश कर गए। सभी हथियार से लैस थे। वे लोग हथियार के बल पर रंगदारी मांगने लगे। जेब में रहा 21 हजार रुपये उनलोगों को दे दिया। तब वे लोग 80 हजार रुपए और देने को कहने लगे। विरोध किया तो चंदन कुमार ने गोली चला दी। गोली बाएं पैर की जांघ में लगी। इस दौरान अन्य लोगों ने भी कई राउंड गोली चलाया है।


इधर, थानाध्यक्ष ने कहा घटना की जानकारी मिलने पर पुलिसबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा था। वहां 4 खोखा व 2 जिदा कारतूस  मिला था। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर घटना का अंजाम दिया गया है। मामले की जांच की जा रहा है। 

इधर, इस कांड में आरोपित हुए परमा निवासी अजय कुमार का कहना है कि मैं नारदीगंज थाना कांड संख्या 204/2020 का सूचक हूं। इस कांड में फाजिलपुर निवासी उपेन्द्र सिंह का पुत्र गोलू कुमार आरोपित है। गोलू की जमानत अर्जी को जिला सत्र न्यायाधीश नवादा अस्वीकृत कर चुके हैं। इस मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से उपेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगियों व परिवारों के साथ मिलकर खुद अपने पैर में गोली मारकर हमलोगों को झुठे मुकदमा में फंसाने के लिए साजिश रचा है।

Suggested News