बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेजस्वी के अक्ल पर पड़ गई है पत्थर, तथ्यों को देखने की जगह दौड़ा रहे कागजी घोड़े : नीरज कुमार

तेजस्वी के अक्ल पर पड़ गई है पत्थर, तथ्यों को देखने की जगह दौड़ा रहे कागजी घोड़े : नीरज कुमार

Patna : बिहार में कोरोना और बाढ़ पर सियासत चरम पर है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। एक ओर विपक्ष जहां लगातार कोरोना और बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है।वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष की ओर से भी पलटवार किये जाने का सिलसिला जारी है। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला है। 

आपके विस क्षेत्र में स्पेशल कोविड नाव चल रहा तेजस्वी यादव

मंत्री नीरज कुमार ने ट्वीट किया है.....@yadavtejashwi अक्ल पर जैसे पत्थर पड़ा हो इनके निर्वाचन क्षेत्र राघोपुर के बाढ़ प्रभावित इलाके में स्पेशल कोविड नाव एंबुलेंस संचालित है। मोहनपुर ग्राम के अंजीत कुमार पिता-शकलदेव राय लाभान्वित भी हुए, पर इन्हें तो सिर्फ कागजी घोड़े दौड़ाने हैं तथ्यों से इनका वास्ता नहीं।


बता दें कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में कोरोना मरीजो की सहायता के लिए बिहार सरकार की ओर से नाव एंबुलेंस की शुरुआत की गई है। इसमें मरीज को लाने के लिए सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध है। दरअसल नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बाढ़ और कोरोना पर हम दिन सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा था कि 75 लाख बिहारवासी बाढ़ से प्रभावित है। 40 लाख प्रवासी श्रमिक बिना काम-धंधे भूखे घर बैठे है। मृत प्रायः स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण लाखों कोरोना पीड़ित भगवान भरोसे है। लगभग 7 करोड़ बेरोजगार है। व्यवसायी त्रस्त है। 15 वर्षीय अमानवीय सुशासनी सरकार गहरी निद्रा में है। समाचार समाप्त...।इसके बाद नीतीश सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने तेजस्वी को लपेटे में लिया है।

Suggested News