BIHAR NEWS : आपसी विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, आरोपी को हथियार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

SITAMARHI : जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में आज एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहाँ जमीनी विवाद को लेकर चाचा भतीजे में विवाद इस तरह बढ़ गया की भतीजे ने अपने ही चाचा को गोली मार दिया है। घायल को आनन-फानन में निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बथनाहा थाना क्षेत्र के कमलदह गांव के कोरिगमा टोला पर जमीन बंटवारे के विवाद में यह घटना हुई है। इसी विवाद में भतीजा शैलेन्द्र कुमार ने अपने चाचा को गोली मार दी है। जिसमें अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
परिजनों ने बताया कि तीन भाइयों का जमीन है। इसके बंटवारे की बात चल रही है। इसी बीच आरोपी के पिता जबरन जमीन बेच रहे है। जिसको लेकर घायल शैलेन्द्र सिंह ने विरोध जताया था। इसी कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने दलबल के साथ पहुंचकर आरोपी भतीजे शैलेन्द्र सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। चिकित्सकों के मुताबिक गोली गर्दन के पास लगी है, जिसे ऑपरेशन कर निकाल लिया गया है। मरीज फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे है।
सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट