बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह लालू के इशारे पर चलने वाला नया जमूरा, बेगैरत होकर सुविधा भोगने वाले छुटभैया नेता की तरह कर रहे हरकत

ललन सिंह लालू के इशारे पर चलने वाला नया जमूरा, बेगैरत होकर सुविधा भोगने वाले छुटभैया नेता की तरह कर रहे हरकत

पटना. पीएम मोदी पर ललन सिंह के बयान को लेकर बिहार जमकर सियासत हो रही है। भाजपा नेता ललन सिंह और सीएम नीतीश पर हमलावर है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता मनोज शर्मा ने राजद सुप्रीमो लालू यादव, सीएम नीतीश और ललन सिंह पर एक साथ निशाना साधा है। उन्होंने तीनों पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में मदारी का नाटक चल रहा है, जिसमें उस्ताद की भूमिका में नीतीश कुमार है और जमूरा की भूमिका में ललन सिंह है। दोनों मिलकर इस नाटक में बिहार का माखौल उड़ाते हैं। ऐसा ही नाटक 90 के दशक लालू यादव दिखाते थे। अब उनका सेकंड वर्जन नीतीश कुमार और लालू यादव ने शुरू किया है। ललन सिंह ऐसे जमूरा है जो राजद की रस्सी पर चल रहे हैं, लेकिन वो कभी एक छोर पर नहीं पहुचने वाले हैं। ललन सिंह आग में ही गिरेंगे। उन्होंने कहा कि ललन सिंह नकली लालू बनने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि ललन सिंह जमूरा की तरह अनाप शनाप बोलते है, जबकि इनके बोलने का कोई नोटिस नही लेता है। इन्होंने अपनी छवि को एक छुटभैय्या नेता वाले बना ली है। भाजपा की कृपा से सांसद बने ललन सिंह में कभी गैरत नहीं रही है। नहीं तो 2014 में ये कितने पानी मे थे। ये सबको पता है। बेगैरत होकर सुविधा का लाभ उठाते हैं, फिर गाली भी देते हैं। 

उन्होंने कहा कि ललन सिंह के ऊपर पर जगवा की भूमिका भी खुब जमेगी। जगवा श्राद्ध में जाकर जिस तरह से नौटंकी करता है। वैसी ही नौटंकी ललन सिंह कर रहे हैं। भरपेट खा कर गला पकड़ लेते हैं कि मेरा गला कोई दबा रहा है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे दिया गया बयान पूरी तरह विक्षिप्त मानसिकता को दर्शाता है। ये बयान बताता है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह सबकुछ हार चुके है। अब उन्हें कोई पूछ नही रहा है। तो अनाप शनाप बोल रहे हैं।

ललन सिंह दें जवाब- मनोज शर्मा

  1. आपने राबड़ी देवी के ऊपर क्यों केस किया था ?
  2. आपने लालू यादव को जेल क्यों भेजा था?
  3. क्या ये सच नहीं कि आपने कहा, था कि नीतीश कुमार के पेट मे दांत है?
  4. किसान महासभा में आपने नीतीश कुमार को बर्बाद करने की कसम नहीं खायी थी? 
  5. क्या अब नीतीश कुमार को बर्बाद करने काम नहीं कर रहे हैं? 

मनोज शर्मा ने कहा कि रही बात नीतीश कुमार की तो, उन्हें अब बीजेपी में कौन बुला रहा है। अब उनकी इंट्री बंद हो चुकी है। अब तो वो घर के रहे ना घाट के। इससे बड़ा झूठ क्या होगा कि जिसने लालू यादव को जेल भेजवाया, वो अब लालू यादव को क्लीनचिट दे रहा है। ये बिहार की जनता देख रही है कि किस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। मनोज शर्मा ने सीएम से कहा कि नीतीश जी, अटल जी और आडवाणी जी को आपने नहीं बनाया, आपको उन्होंने बनाया है और जैसे लोग ही पलटी मार कर जनता की आंख में धूल झोंकते हैं।

Suggested News