बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची में एनआईए की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रांसपोर्टर्स को किया गिरफ्तार

रांची में एनआईए की टीम ने की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रांसपोर्टर्स को किया गिरफ्तार

RANCHI : झारखण्ड की राजधानी रांची से बड़ी खबर आ रही है. यहाँ टेरर फंडिंग मामले में शुक्रवार की शाम एनआइए की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने राँची के रहने वाले दो ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार कर लिया है. 

जानकारी के अनुसार टेरर फंडिंग में संलिप्तता पाये जाने के बाद एनआइए की एक टीम ने शुक्रवार की देर शाम अजय सिंह और सुरेश केडिया को धर दबोचा है. 

दोनों ट्रांसपोर्टर्स से एनआइए की टीम पूछताछ कर रही है. हालांकि एनआइए की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है. 

बताया जा रहा है की ट्रांसपोर्टरों पर उग्रवादी संगठनों को आर्थिक मदद करने के आरोप में 11 अक्टूबर 2018 को रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर तथा दुर्गापुर सहित 15 स्थानों पर छापेमारी की गयी थी.

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News