बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बोला सबसे बड़ा झूठ, प्रियंका गांधी के नाम पर भ्रामकता फ़ैलाने का आरोप, कांग्रेस का पलटवार

निशिकांत दुबे ने लोकसभा में बोला सबसे बड़ा झूठ, प्रियंका गांधी के नाम पर भ्रामकता फ़ैलाने का आरोप, कांग्रेस का पलटवार

DESK.  कांग्रेस ने  भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के उस बयान को झूठ करार दिया है जिसमें उन्होंने लोकसभा में मंगलवार को कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उद्योगपति मुकेश अम्बानी के बेटे के विवाह में शामिल हुई थीं। कांग्रेस पार्टी ने निशिकांत  दुबे के इस बयान को सरासर झूठ बताया और स्पष्ट किया कि अम्बानी के बेटे के विवाह के दिन  वाड्रा देश में ही नहीं थीं। भाजपा सांसद ने सदन में झूठ बोला है और इस झूठ के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। 

सदन में बोलते हुए निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देश के खिलाफ माहौल बनाने के प्रयास करने का आरोप लगाया. कहा कि इस कोशिश को सफल नहीं होने दिया जायेगा.  दुबे ने लोकसभा में वित्त विधेयक पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि कांग्रेस के समय धनशोधन विरोधी कानून (पीएमएलए) तथा आयकर से जुड़े कानूनों को सख्त किया गया था, जिन्हें प्रधानमंत्री मोदी की सरकार में ईमानदारी से लागू किया जा रहा है.

वहीं निशिकांत दुबे के बयान पर कांग्रेस ने गहरी आपत्ति जताई है. कांग्रेस की ओर से कहा गया कि  निशिकांत दुबे सरासर झूठ बोल रहे हैं. वे प्रियंका गांधी का नाम लेकर उनके खिलाफ भ्रामक बाते कर रहे हैं. अम्बानी के बेटे के विवाह के दिन श्रीमतीप्रियंका वाड्रा देश में ही नहीं थीं।

Suggested News