बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड में बीजेपी की कारपेट बांबिंग, अमित शाह, नड्डा के बाद नितिन गडकरी चुनाव प्रचार में उतरे

झारखंड में बीजेपी की कारपेट बांबिंग, अमित शाह, नड्डा के बाद नितिन गडकरी चुनाव प्रचार में उतरे

RANCHI: झारखंड चुनाव में बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की कारपेट बांबिंग शुरु कर दी है। अमित शाह के दौरे के बाद शुक्रवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी चुनाव प्रचार किया। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पलामू के विश्रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने विश्रामपुर डाकबंगला के मैदान में आयोजित सभा में विश्रामपुर विधानसभा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी के लिए मतदाताओं से वोट देने की अपील की। गडकरी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जहां प्रतिदिन दो किलोमीटर सड़क बनता था वहीं भाजपा के कार्यकाल में 30 किलोमीटर बन रहा है।

नितिन गडकरी ने कहा कि झारखंड में अभूतपूर्व कार्य होगा। यह आप सबों को विश्वास विश्रामपुर से दिला रहा हूं। कांग्रेस जो 55  साल में नहीं कर पाई वह भाजपा ने पांच साल में कर दिखाया। आगे भी होता रहे इसके लिये भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र चंद्रवंशी को जीताकर झारखंड में रघुवर दास को आगे लाएं।

नितिन गडकरी ने कोयल नदी पर डैम बनाने को बड़ी उपलब्धि बताई। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि स्वाधीनता के बाद से देश का समुचित विकास नहीं हुआ। नेहरू, इंदिरा, राजीव, सोनिया गरीबी हटाने का वादा किया पर नहीं हटा। आज पोते राहुल भी हटाने के वादे करते रहे हैं। गांव व जरूरतमंदो की गरीबी नहीं हटी केवल कांग्रेस व उनके पार्टी का गरीबी हटी। उन्होंने उपस्थित लोगों से बीजेपी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की।

Suggested News