राहुल की सदस्यता जाने पर खुश हैं नीतीश ! गिरिराज सिंह ने कहा नाखून काट कर शहीद होने का ढ़ोंग कर रही कांग्रेस

PATNA. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अकसर राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलाकर रहें हैं। वहीं राहुल गांधी के वर्तमान मामले पर भी गिरिराज सिंह जमकर हमला बोला है। दरअसल, रविवार को पटना में गिरिराज सिंह ने प्रेंस कॉन्फेंस की। जिस दौरान उन्होंने ने राहुल गांधी और कांग्रेसियों पर जमकर निशाना साधा।
केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस के सत्याग्रह के सवाल पर कहा कि, नाखून काट कर शहीद होना कोई कांग्रेसियों से सीखें। उनके द्वारा किया जाने वाला सत्याग्रह पिछड़े समाज को गाली देने का अधिकार पाने के लिए है।
गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि, कांग्रेसी सत्याग्रह का नेतृत्व नरसंहार में सबसे बड़ा योगदान देने के वाला जगदीश टाइटलर कर रहा है। जिसने दिल्ली में सिखों की हत्या की थी। इस सत्याग्रह से कांग्रेस किसका सहानुभूति पाना चाहते हैं? क्या अतिपिछड़ों को गाली देने का सहानुभूति लेंगे, या सिखों की हत्या करने का?
वहीं ट्विटर पर राहुल गांधी द्वारा खुद को डिसक्वालिफाइड कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कुछ दिनों पहले उन्होंने खुद कहा था कि Unfortunately है कि मैं सांसद हुं। जब वो खुद ही बोल रहें है तो हम क्या बोलें। वहीं राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, सावरकर बनने में राहुल गांधी को कई जन्म लेने पड़ेंगे।
इसके साथ ही राहुल गांधी के सदस्यता जाने के मामले में नीतीश द्वारा चुप्पी साधने पर गिरीराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अपने पैर पर अपने कुल्हाड़ी नहीं मारेंगे, वह तो खुश हो रहे हैं की राहुल के जाने के बाद प्रधानमंत्री के पद के लिए उनका मौका आएगा।